फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साठ लाख रुपये से घरौंडा में बनेगा सामुदायिक केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- लाइनपार के वार्ड एक व दो के लोगों को मिलेगी सुविधा, लंबे समय से थी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नगर के लाइन पार वार्ड नंबर एक व दो के निवासियों को जल्द सामुदायिक केंद्र की सौगात मिलेगी। जिसे करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। वक्फ बोर्ड ने नगरपालिका को इसके लिए ज़मीन को लीज पर दे दिया है। इसके बनने से स्थानीय लोग अपने छोटे बड़े कार्यक्रमों को यहां कर सकेंगे।
लाइनपार वार्ड नंबर एक व दो में लगभग पांच दशकों से बसी कॉलोनियों में करीब 10 हजार की आबादी है लेकिन यहां अब तक कोई सामुदायिक केंद्र की सुविधा नहीं थी। जिससे यहां के बशिंदों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। कॉलोनीवासियों ने अपनी समस्या विधायक हरविंदर कल्याण के समक्ष रखी। विधायक कल्याण ने लोगों को सामुदायिक केंद्र की सुविधा देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

विधायक ने वक्फ बोर्ड की ज़मीन को नगरपालिका को लीज पर देने के लिए कार्यवाही शुरू की। आखिरकार अब इसका रास्ता साफ हो गया है। वक्फ बोर्ड की ज़मीन को नगरपालिका को लीज पर दे दिया है। जिससे कॉलोनीवासियो में खुशी का माहौल है।
वार्ड नंबर एक के पार्षद जयनारायण व वार्ड नंबर दो पार्षद बलविंदर सिंहमार ने बताया कि लाइनपार कॉलोनीवासियों के लिए कोई भी सामुदायिक केंद्र न होने से सार्वजनिक कार्यों में परेशानी होती थी। विधायक हरविंद्र कल्याण ने वक्फ बोर्ड को जमीन को नगरपालिका को लीज़ पर दिलवा दी। पार्षदों व कॉलोनीवासियो ने विधायक कल्याण का आभार जताया है।
विज्ञापन


नगरपालिका सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता ने बताया कि लाइनपार में सामुदायिक केंद्र बनवाने की बहुत पुरानी मांग थी। कॉलोनीवासियों को जल्द सामुदायिक केंद्र की सुविधा मिलेगी। वक्फ बोर्ड की जमीन नगरपालिका को लीज पर दे दी गई है। लगभग 60 लाख रुपये की लागत से केंद्र का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें