फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 200 मीटर दौड़ में वंशिका प्रथम

विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ भारत डॉ.
विज्ञापन
घरौंडा। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया गया। 200 मीटर दौड़ में वंशिका और हर्ष ने पहला स्थान हासिल किया। पहले दिन 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और शॉट पुट का आयोजन हुआ। छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में वंशिका ने प्रथम, सेजल ने द्वितीय और तन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की 200 मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम, सौरव द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार नागिया और स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. सचिन पटेल भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. नागिया ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। यह आयोजन महाविद्यालय के खेल मैदान पर किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ भारत डॉ. आशीष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें