करनाल। दयाल सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को युवा कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति के अंतर्गत आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन संगीत, वाद्य-यंत्र एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
संगीत प्रतियोगिता में वंशिका पहले, संयम दूसरे और ऋतु तीसरे स्थान पर रहीं। वाद्य यंत्र में अक्षय प्रथम, कनिष्क द्वितीय और दीपिन तृतीय रहे। नृत्य प्रतियोगिता में हरमन पहले, पारस दूसरे और हरगुन तीसरा स्थान पर रहे। प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़ ने कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों को अपनी कला व रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर देती है, बल्कि उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।