भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल का स्वागत करते विधायक रामकुमार कश्यप । संवाद
इन्द्री। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को इंद्री में अटल स्मृति सम्मेलन व संयुक्त मंडल कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल ने सुशासन और राष्ट्र निर्माण की नई परिभाषा गढ़ी। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सच्चे देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और अपने मूल्यों पर अटल रहे। संवाद