असंध। बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय में नोडल अधिकारी डॉ. रोहतास ने आवारा कुत्तों पर हरियाणा चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी निर्देशों के तहत महाविद्यालय परिसर को आवारा कुत्तों से मुक्त रखने के लिए विद्यार्थियों और स्टाफ को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने से रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। यदि कुत्ता काट लेता है तो हमें टीकाकरण करवाना चाहिए। साथ ही, सबको अपने परिवार, समुदाय आदि में लोगों को जागरूक करना होगा। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. नीलम तुरान ने कहा कि यह मुहिम एक सराहनीय है हमें अपने महाविद्यालय को आवारा कुत्तों से मुक्त रखना है। संवाद