इंद्री। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रमेश चंद्र को नए उप अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। इससे पहले नव नियुक्त रमेश चंद्र खंड कार्यालय में शिक्षा अधिकारी के असिस्टेंट पद पर तैनात रहे हैं। मौके पर उनकी पदोन्नति के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रमेश चंद्र ने ब्लॉक को समर्पित अपने कार्यकाल में अनुकरणीय कार्यशैली, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, जो विभाग के लिए प्रेरणास्पद है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने रमेश चंद्र को मिली नई जिम्मेदारी में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की आशा व्यक्त की। संवाद