फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्णेश्वर मंदिर में पुजारी के मुद्दे पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्णेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को काफी हंगामा हुआ। देव सेना नामक संगठन ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय का युवक लंबे समय से हिंदू बनकर मंदिर में पूजा-पाठ कर रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

परिसर में भीड़ जुट गई। मंदिर के मुख्य पुजारी षष्ठी वल्लभ पांडेय ने आरोपों का खंडन किया। संबंधित युवक मंदिर का पुजारी नहीं है। उन्होंने बताया कि युवक कुटेल गांव का निवासी है। प्रतिदिन मंदिर में केवल साफ-सफाई का कार्य करने आता है।
उसका परिवार मंदिर परिसर में नहीं रहता और न ही वह पूजा-पाठ या अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन करता है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संगठन के सन्नी ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें मंदिर में कार्यरत इस युवक की जानकारी मिली थी। वह पिछले करीब डेढ़ से दो दशक से हिंदू नाम और पहचान के साथ मंदिर में रहकर धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। आरोप लगाया कि युवक ने पूछताछ में अपना नाम वकील और पिता का नाम हुकम बताया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें