फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धान खरीद में लापरवाही पर हंगामा पुलिस और किसानों में धक्कामुक्की

विज्ञापन
पुलिस और किसानो के बीच होती झड़प संवाद
विज्ञापन
करनाल। धान की सरकारी खरीद में देरी, नमी के नाम पर कटौती और समय पर उठान नहीं होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसान अटल पार्क के बाहर एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मैहला बलड़ी ने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के दावे कर रही है लेकिन किसान अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिन इंतजार कर रहे हैं। नमी का हवाला देकर खरीद एजेंसियां परेशान कर रही हैं।
विज्ञापन

किसान नेताओं के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों के बाहर मुख्यमंत्री के पुतले फूंककर विरोध जताने का आह्वान किया गया था। प्रदर्शन में सुरेंद्र सांगवान, श्याम सिंह मान, छत्रपाल सिंधड़, अमृतपाल बुग्गा, राममेहर नंबरदार, अमनदीप बब्बर और अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें