फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवती की फर्जी अश्लील फोटो की अपलोड, केस

Wed, 27 Dec 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से युवती की अश्लील फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के नाम से उसके जानकारों व परिजनों को फोटो भी पोस्ट कर दी है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी लड़की के नाम से इंस्टाग्राम पर पांच फर्जी आईडी बना

रखी है।

आरोपी उसकी लड़की का नाम लेकर उसके परिवार को बदनाम कर रहा है और अश्लील फोटो पर उसकी लड़की का चेहरा लगाकर भेजता है। पीड़ित ने बताया कि 22 दिसंबर की रात करीब 9.53 बजे उसकी आईडी से उसके जानकारों के पास उसकी लड़की का नाम लेकर मैसेज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के पास उसके परिवार की पूरी जानकारी है और मैसेज में उसका नाम लेकर देख लेने की धमकियां दे रहा है। आरोपी कहता है कि वह उसके पूरे परिवार को कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। उसकी हरकतों के कारण बेटी और पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है। पुलिस का कहना है कि युवती के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें