करनाल। शहर विधायक जगमोहन आनंद ने आह्वान किया है कि हर किसी को अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। तिरंगे के साथ सेल्फी को सोशल मीडिया पर अपलोड करना चाहिए। विधायक ने कहा कि सेल्फी को वेबसाइट www.harghartiranga.com पर भी अपलोड करें। उन्होंने विद्यार्थियों से घरों और स्कूलों में गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया।