फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सभी सहेलियां मिलकर रखती थीं सावन में सोमवार के व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैंने 19 वर्ष की उम्र में सावन के सोमवार के व्रत करने शुरू किए थे। मेरी मां बताती थीं कि सावन के व्रत या सोलह सोमवार व्रत करने पर अच्छा वर प्राप्त होता है। मुझे याद है मैंने जब पहली बार सावन के व्रत रखे तो वह अलग ही उत्साह हुआ करता था। मैं और मेरी सहेलियां बड़े जोश के साथ व्रत धारण किया करती थीं। सावन माह आने से पहले ही उत्साह रहता था कि अब सभी सहेलियां मिलकर व्रत रखेंगी। सावन के माह में मैं हमेशा अपनी मां से ही मेहंदी लगवाया करती थी। इसके अलावा हमारे गांव में सारी बुजुर्ग महिलाएं एकत्रित होकर सावन और इंद्र देवता के गीतों को गाया करती थीं। सावन में बारिश अधिक होती है, जिसमें इंद्र देवता को मनाने के लिए गीत गाने का भी नियम हुआ करता था। प्रस्तुति- शीला देवी, 66 वर्षीय, वसंत विहार कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें