फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिना लाइसेंस संचालित क्लीनिक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 32 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी दबिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

काछवा (करनाल)। गुरुद्वारा कॉलोनी में संचालित एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दी। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने मौके से 32 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां जब्त कर क्लीनिक को सीज कर दिया।

ड्रग इंस्पेक्टर विकास राठी ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सिविल सर्जन कार्यालय में सीएम विंडो लगाई थी। जिसके बाद सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने एक टीम तैयार की और सोमवार को क्लीनिक पर पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाला। क्लीनिक में बैठा संचालक सुनील कुमार न तो डॉक्टरी का लाइसेंस दिखा सका और न ही दवाओं की सेल-परचेज का।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर विकास राठी ने बताया कि अब विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई करते हुए क्लीनिक के संचालक को नोटिस भेजा जाएगा। जांच के दौरान डॉ. सारिका अग्रवाल, डॉ. शैलेश, काछवा पीएचसी से हेल्थ इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएनएम महेंद्र देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें