फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जरीफाबाद गांव के समीप एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। उनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में प्रवीन कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को नौ बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर खेत से घर जा रहा था। रास्ते में उसे गांव का पम्मी मिल गया। उसे बाइक पर बैठाकर वह गांव के समीप पहुंचे तो एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद वह प्राथमिक उपचार देकर उसे गांव ले गया। घर जाने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई तो वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें