तरावड़ी। करनाल से अंबाला जाने वाले जीटी रोड पर पुलिस को एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 3.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जीटी रोड पर एब्रो इंडिया के सामने एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो शव के समीप कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार जीटी रोड पार करते समय किसी वाहन से टकराने से युवक की मौत हुई है। युवक ने पैरट रंग की टीशर्ट और स्लेटी रंग की पेंट पहनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।