फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केंद्रीय गृह मंत्री ने दीं 97 करोड़ की परियोजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिले को भी करीब 97 करोड़ रुपये की दो स्वास्थ्य परियोजनाएं मिली हैं। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का गहन चिकित्सा अस्पताल और असंध में 100 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा।
गृह मंत्री की ओर से जिला सचिवालय में करनाल और असंध विधायक ने दोनों परियोजनाओं का सांकेतिक शिलान्यास किया।करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में गहन चिकित्सा अस्पताल खंड पर करीब 20.74 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे गंभीर रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल खंड करनाल क्षेत्र की जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ी सौगात साबित होगा। गंभीर हालात वाले मरीजों को दूसरे बड़े शहरों या पीजीआई चंडीगढ़ या रोहतक भेजने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

असंध विधायक योगेंद्र राणा ने असंध में बनने वाले 100 बेड के अस्पताल का सांकेतिक शिलान्यास किया। इस अस्पताल के निर्माण पर 76.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक योगेंद्र राणा ने बताया कि करनाल, कैथल, जींद और पानीपत से असंघ करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां बड़े अस्पताल की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नए अस्पताल के बनने से असंध विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं घर के नजदीक मिल पाएंगी और मरीजों को अब दूरस्थ जिलों में इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त उत्तम सिंह, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, नगराधीश मोनिका शर्मा, केसीजीएमसी निदेशक डॉ. एमके गर्ग, सामान्य अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. रविंद्र संधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें