फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नवनियुक्त युवा अधिकारियों का जिले में क्षेत्रीय प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माई भारत में नवनियुक्त जिला युवा अधिकारियों के लिए जिले में क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। यह प्रशिक्षण 3 से 8 फरवरी तक चलेगा, जिसका उद्देश्य अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों ने इंद्री व करनाल स्थित हरियाली युवा संगठन का भ्रमण किया। उन्हें युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों ने महापौर रेनू बाला गुप्ता और नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें