कैथल। पूंडरी क्षेत्र के गांव जांबा के पास कैथल-करनाल मार्ग पर सड़क हादसे में करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक देर रात सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पूंडरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।