फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बड़ौता और जानी गांव के बीच पश्चिमी यमुना नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव नहर की काई में फंसा हुआ था जिसे एक राहगीर ने देखा। उसने इसकी जानकारी पुलिस और गोताखोर को दी। मधुबन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गोताखोर सुभाष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नहर के अंदर काई में एक शव फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शव को नहर के किनारे लगाया। शव पानी के बहाव के साथ पीछे से आता हुआ काई में फंसा मिला है। उसे साइड में लगाया गया। प्राथमिक जांच में शव एक दिन पुराना लग रहा है। मधुबन थाना प्रभारी विपिन ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। शिनाख्त के लिए शव को शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें