अंबाला कैंट की शिवपुरी कॉलोनी में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मौजूद महिलाएं। प्रवक्ता
अंबाला। कैंट की शिव पूरी कॉलोनी में पिछले नौ महीनों से प्रवाहित हो रही भक्ति की अविरल धारा का समापन हो गया। 40वें सुंदरकांड पाठ के साथ ही श्रद्धालुओं का लंबा संकल्प पूर्ण हुआ। अनुष्ठान की पूर्णाहुति के अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। मुख्य यजमानों ने आहुति डालते हुए बजरंगबली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। इस 40 सप्ताह लंबे आयोजन की सफलता में स्थानीय महिलाओं का समर्पण सबसे अहम रहा। ममता यादव, किरण और बेबी ने जहां प्रबंधन की कमान संभाली, वहीं पूजा चौहान, विधि और अंजू ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाया। हवन के बाद दोपहर को भंडारे का आयोजन हुआ। संवाद