फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Tue, 09 Dec 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रेलवे स्टेशन पर सुबह रेलवे लाइन पार करते समय एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चेपट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने काले रंग की फौजी टाइप की कमीज और नीचे काली जर्सी पहनी हुई थी। आसमानी रंग की टी-शर्ट और नीचे काले और सफेद रंग का लोवर पहना हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें