फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रतिबंधित नशीले टीकों की 1500 शीशी बिना रिकॉर्ड बनाए बेचीं, स्टोर सील

विज्ञापन
कैथल रोड पर एक मेडिकल स्टोर को सील करते औषधि नियंत्रण विभाग के कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नौ माह से प्रतिबंधित फेनिरामाइन मेलिएट इंजेक्शन और गोलियों की अवैध रूप से बिक्री करने पर कैथल रोड स्थित मेसर्स गुरु नानक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई ड्रग्स कंट्रोल विभाग करनाल-1 ने हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के साथ मिलकर की। फर्म से दो दवाओं के नमूने भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं।

ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी विकास राठी ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सेंट्रल जेल के सामने स्थित गुरु नानक मेडिकल स्टोर पर रिकॉर्ड की गहन जांच की। जांच में पाया गया कि फर्म अप्रैल, 2025 से अब तक फेनिरामाइन मेलिएट इंजेक्शन के 100एमएल वेटरिनरी (पशु चिकित्सा) उपयोग के लिए लगभग 1500 वाॅयल खरीद चुकी है, जिन्हें फर्म ने बिना कोई रिकाॅर्ड रखे बेचा है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि ये इंजेक्शन अवैध रूप से बिना किसी पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के बेचे जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि वेटरिनरी उपयोग के 100 एमएल के ये वाॅयल नशे के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे थे और इनकी अवैध बिक्री चल रही थी। इसके अलावा नशीली दवाओं की श्रेणी में आने वाली ब्यूप्रेनोर्फिन की 20 गोलियां भी बरामद की गईं, जिनका कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


अवैध बिक्री और अपराध को आगे बढ़ने से रोकने के लिए, टीम ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर के परिसर को सील कर दिया। ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी विकास राठी ने बताया कि अवैध नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें