असंध। गांव उपलाना के बस स्टैंड पर शनिवार को बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। जांच अधिकारी योगेश कौशिक ने बताया कि मृतक के फोटो सभी थानों में भेज दिए हैं, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके। फिलहाल शव को शवगृह में रखवा दिया है। बुजुर्ग की उम्र करीब 65 वर्ष लग रही है।