फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नगर खेड़े पर बनेगा नया हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने शनिवार को नगर खेड़े पर एक बड़े हाॅल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। हॉल काफी पुराना होने के कारण नगर खेड़ा आश्रम ट्रस्ट ने नए हॉल बनाने का फैसला किया। नगर खेड़ा पर हर रविवार को सैकड़ों भक्त पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। विधायक ने कहा कि नगर खेड़ा पर काम में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, गैलेक्सी बासमती चावल के सीएमडी कृष्ण गोयल, गोशाला के अध्यक्ष राकेश गर्ग और बाबा विश्राम दास व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें