फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
शव मिलने की सुचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। पनौड़ी रोड पर जगदंबा राइस मिल के नजदीक सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के सिर में चोट के निशान मिले हैं। चेहरा भी काला पड़ा हुआ है। शव की सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन मृतक की पहचान को लेकर कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि मृतक ने हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की पैंट पहनी हुई है। व्यक्ति की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। मृतक के सिर में चोट के निशान भी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें