करनाल। राजीव गांधी पंचायती राज एवं सामुदायिक विकास संस्थान नीलोखेड़ी में खंड बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) एवं कलायत (कैथल) के पंचायत समिति सदस्यों के लिए वीरवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की नींव और असली ताकत हैं। समिति सदस्यों का दायित्व है कि वे अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझें और विकास कार्यों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ धरातल तक पहुंचाएं। प्रधानाचार्या डॉ. सोनिका भट्टी ने निदेशक का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर लेक्चरर डिंपी मल्होत्रा, लेक्चरर वीरेंद्र ग्रेवाल, नारायण दत्त आदि मौजूद रहे। संवाद