फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दूल्हे के भाई और भाभी की मौत

Fri, 05 Dec 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
04जेएनडी18-बरवाला मार्ग पर ईंटल खुर्द के पास पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत ग्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद/करनाल। जींद-बरवाला मार्ग पर गांव ईंटल कलां के पास वीरवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के भाई और भाभी की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। कार में सात माह की बच्ची भी थी। वह सकुशल है।
करनाल के मूनक निवासी अजय (35), उसकी पत्नी सोनिया (30), सात माह की गुड़िया, फोटोग्राफर सोनू व उनके दो अन्य साथी हिसार जिला के गांव सुलखनी में बारात से शामिल होकर वीरवार सुबह वापस घर लौट रहे थे। जब वह ईंटल कलां के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अजय और सोनिया को मृत घोषित कर दिया जबकि फोटोग्राफर सोनू व उसके दो अन्य साथियों की गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


मृतक अजय के पिता रघुबीर ने पुलिस को बताया कि बड़े बेटे विजय की शादी का बुधवार को गांव सुलखनी मे कार्यक्रम था। वीरवार सुबह बारात विदा होकर घर लौट रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

-

नागरिक अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। -लखविंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें