फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जमीन को लेकर चाचा-भतीजों में चली तलवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जमीनी विवाद को लेकर परिवार में चाचा और भतीजों में लाठी और तलवारें चल गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए, घायलों को कुंजपुरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गांव मंगलौरा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता पालेराम के स्वर्गीय सुरेंद्र और राजकुमार भाई हैं। 14 जून को सुरेंद्र का निधन हो गया था। इसके बाद से ही जमीन को लेकर विवाद होना शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि चाचा राजकुमार ने उसके मकान की दीवार के साथ ही पशुओं की खोर बना दी थी। इस पर उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति से कहलवाया कि अगर वे अलग से अपनी दीवार बना लें तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन चाचा राजकुमार ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे चाचा राजकुमार और उनके परिवार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि अमरजीत ने उन पर, कमल ने उनके भाई सचिन पर व राजकुमार, कमल और सोहनलाल उर्फ सोनू ने हथियारों से हमला कर दिया। उनका कहना है कि जमीन को लेकर विवाद काफी पुराना है और पहले भी दोनों पक्षों में कई बार झगड़े हो चुके हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी अजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें