फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्राह्मण समाज का अल्टीमेटम एक तक गिरफ्तार करें सभी आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आर्यन हत्याकांड में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ब्राह्मण समाज ने प्रशासन को एक नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। समाज ने चेतावनी दी कि तय समय तक यदि आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन




ब्राह्मण धर्मशाला में सोमवार को दूसरी बार हुई बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि 12 अक्तूबर को हुए हत्याकांड के बाद परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। मुख्य आरोपियों के बाहर रहने से परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है। समाज के प्रतिनिधि सोनी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सरकार और प्रशासन को एक नवंबर तक का समय दिया गया है।



आर्यन के पिता राजू ने बताया कि मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां हुई हैं लेकिन मुख्य आरोपी अभी बाहर हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार के सामने जीवन की बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। पिछले दिनों हुई बैठक में भी समाज ने अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। अब तक पांच आरोपियों तनेजा उर्फ काकून, जोरावर सिंह, कृष, भव्य के साथ एक नाबालिग को पुलिस काबू कर चुकी है।
विज्ञापन




बुआ बोली- सोशल मीडिया पर साथ देने वालों को मिल रही धमकी



आर्यन की बुआ सुनीता का आरोप है कि आरोपी प्रिंस गुर्जर और उत्कर्ष जाट सोशल मीडिया पर ऐसे स्टेटस लगा रहे हैं जिनसे परिवार में डर का माहौल है। आरोप है कि संदेश दिया जा रहा है, आर्यन का साथ देने वालों के साथ भी ऐसा ही किया जाएगा। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।



मामला : कमरे में बैठे युवकों पर हमले में गई थी आर्यन की जान



कंबोपुरा गांव निवासी आर्यन 12 अक्तूबर को सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में कार सेल-परचेज कार्यालय के ऊपर बने कमरे में अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवक वहां पहुंचे और चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आर्यन की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आर्यन की मौत के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े और पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार किया। करीब 19 घंटे बाद 14 अक्तूबर को डीएसपी सिटी राजीव के आश्वासन पर परिजन राजी हुए। तब पुलिस ने छह नामजद और 10 से अधिक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन जांच टीमें गठित कीं। अब परिजन प्रिंस गुर्जर और उत्कर्ष जाट की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।



वर्जन :



मामले में आर्यन को चाकू मारने वाले आरोपी को काबू किया जा चुका है। अन्य की तलाश और भूमिका की जांच जारी है। यदि धमकियों से संबंधित कोई शिकायत आती है तो उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा। - करन गोयल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें