इब्रो इंडिया प्रीमियर लीग-8 के क्रिकेट टूर्नांमेंट के पहले मैच में एकता टीम को हरा अल्टीमेट टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पंजानी ने टिल्ला को हराया। एकता टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। प्रमोद ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 27 रन बनाए। संदीप ने 11 और अरविंद ने 13 रन बनाते हुए 89 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम को दिया। जवाब में अल्टीमेट टीम के खिलाड़ी सुभाष ने 44 रन की बेहतरीन पारी खेली। संजीव ने 22 रन, बलवान ने 6 रन बनाए। अल्टीमेट की टीम ने मैच जीत लिया। दूसरा मैच पंजानी व टिल्डा के बीच खेला गया। जिसमें टिल्डा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पंजानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन की पारी खेली। जवाब में टीम टिल्डा 111 पर सिमट गई और पंजानी टीम को विजयी घोषित किया गया। कंपनी के मानव संसाधन विभाग के जनरल मैनेजर यश पाल सिंह ने विजेता टीम को बधाई दी। इस बार इसमें छह टीमें भाग ले रही हैं। मैच का उद्घाटन यूनिट हेड सरवन कुमार ने किया।