फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उचाना मंडी की क्रिकेट टीम ने जीती ट्रॉफी और डेढ़ लाख

विज्ञापन
उचाना मंडी की टीम ट्राॅफी देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
जुंडला। पांच दिवसीय गोंदर क्रिकेट कप में उचाना मंडी की टीम ने कुरुक्षेत्र के हथीरा की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम को डेढ़ लाख रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर रही हथीरा की टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को एक-एक एलईडी दी गई, जबकि मैन ऑफ द सीरीज के दो खिलाड़ियों को एक-एक बुलेट बाइक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता गोंदर गांव के खेल स्टेडियम में हुई। इसमें करीब 48 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रगट सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है।
अगले वर्ष पुरस्कार दो लाख करने की योजना
कमेटी की ओर से अगले साल प्रथम पुरस्कार की राशि बढ़ाकर दो लाख रुपये और दूसरे पुरस्कार की राशि डेढ़ लाख रुपये की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज के विजेता को कार देने की योजना भी बनाई गई है। इस मौके पर जग्गी, साहब विर्क, गौरा, रवि चट्टा, पप्पल राणा, मनोज राणा, शुभम सांगन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें