करनाल। पुरानी तहसील के पास खड़े युवकों पर अज्ञात लड़कों ने हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। मॉडल टॉउन स्थित सैनी कॉलोनी निवासी कुलदीप ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मई की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त रोहताश के साथ पुरानी तहसील के पास खड़े थे। उसी समय 10 लड़के आए और गालीगलौज शुरू कर दी। जिनमें से एक लड़के का नाम मोहित व दूसरे का अरुण था। अन्य लड़के भी इन्हीं के साथ आए थे। संवाद