फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के दो युवक चढ़े मानव तस्करों के हत्थे: परिवार को भेजा वीडियो, रोजगार की तलाश में गए थे विदेश

Thu, 30 Oct 2025 07:01 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल

सार

विदेश में नौकरी करने का सपना करनाल के दो युवकों के लिए भारी पड़ गया। दोनों युवक करनाल के रहने वाले हैं। जिन्हें एजेंट ने अमेरिका पहुंचाने का आश्वासन दिया था। दोनों युवकों का ईरान पहुंचने पर परिवार से संपर्क टूट गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पवन और ऋतिक ने फ्लाइट में बैठने पर ली थी सेल्फी - फोटो : स्त्रोत परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डंकी रूट के रास्ते अमेरिका जाने का सपना देखना करनाल के दो युवकों के लिए काल साबित होता जा रहा है। दोनों युवा ईरान के तेहरान में मानव तस्करों के हत्थे चढ़ चुके हैं। मानव तस्कर उन्हें नग्न कर उनके साथ जबरदस्त तरीके से मारपीट करते हुए उनकी दर्दनाक वीडियो बनाकर परिजनों को भेज रहे हैं। डोंकरों ने दोनों के परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इन मानव तस्करों का कहना है कि अगर परिजनों ने पैसे नहीं दिए तो वे दोनों युवकों की किडनी तक बेच देंगे। दोनों युवकों के परिजन वीरवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार 

एसपी किसी काम से बाहर गए थे तो परिजन थाना सदर प्रभारी से मिले। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर दोनों को बचाने की गुहार लगाई है। मानव तस्करों के हत्थे चढ़े दोनों युवकों की पहचान झाम्बा गांव निवासी 24 वर्षीय ऋतिक और दादूपुर गांव निवासी 40 वर्षीय पवन के तौर पर हुई है। सचिवालय में पहुंचे ऋतिक और पवन के परिजनों ने बताया कि दोनों कुछ वर्षों से विदेश जाकर कमाने का सपना देख रहे थे। दोनों ने करनाल और कुरुक्षेत्र के एजेंटों के जरिए विदेश जाने की तैयारी की थी।

अमेरिका पहुंचाने का दिया था झांसा 

परिजनों ने बताया कि करनाल के पास एक गांव के मनीष नामक एजेंट ने दोनों को झांसे में लिया। मनीष ने उन्हें कुरुक्षेत्र के अंकुश नाम के एजेंट से मिलवाया, जिसने आगे कोलकाता स्थित संपर्कों के माध्यम से पूरा इंतजाम किया। 22 अक्तूबर को भैया दूज के दिन दोनों युवक अपने अपने गांव से निकले। एजेंटों के माध्यम से पहले वे कोलकाता पहुंचे। फिर वहां से बैंकॉक (थाईलैंड) और आगे ईरान के तेहरान पहुंचे। एजेंटों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ईरान से होते हुए वे यूरोप और फिर अमेरिका तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान में परिजनों से टूटा संपर्क 

परिजनों के अनुसार दोनों युवक जैसे ही ईरान में पहुंचे तब से उनसे संपर्क टूट गया। कुछ समय बाद डोंकरों ने परिजनों से संपर्क किया और एक भयावह वीडियो भेजी। वीडियो में दोनों को प्रताड़ित किया जा रहा था। डोंकरों ने कहा कि अगर एक घंटे के भीतर 20 लाख रुपये नहीं दिए गए तो उनकी किडनी निकालकर बेच दी जाएगी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने बेटों को विदेश भेजने के लिए दो-दो लाख यूरो और तीन से चार लाख रुपये नकद देकर उन्हें एजेंटों के माध्यम से विदेश भेजा था। वीडियो में दोनों युवक घायल हालत में दिख रहे हैं। डोंकरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा है और अमानवीय परिस्थितियों में रखा हुआ है। उनके साथ लगातार मारपीट की जा रही है। उनकी वीडियो बनाकर उनके परिजनों को लगातार भेजी जा रही है।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

पवन के भाई प्रवीन का कहना है कि पवन विवाहित हैं। 2005 में पवन की शादी हुई थी। अब उनकी एक 14 साल की बेटी भी है। वहीं ऋतिक के भाई अंकित ने बताया कि ऋतिक अविवाहित है। दोनों के परिवार अब गहरे सदमे में है। दोनों परिवार मध्यमवर्गीय हैं और बेटों को विदेश भेजने के लिए कर्ज तक लिया था। अब जब यह भयावह वीडियो आई, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने पुलिस से मिलकर गुहार लगाई है कि दोनों युवकों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए। परिजनों ने विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार से आग्रह किया है कि ईरान में फंसे उनके बेटों की की लोकेशन का पता लगाया जाए। भारतीय दूतावास के माध्यम से उनके बचाव के लिए अभियान चलाया जाए। मानव तस्करी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये है डंकी रूट

डंकी रूट मानव तस्करी का अवैध रास्ता है। जिसके जरिए लोग ईरान, तुर्की, यूरोप और मैक्सिको होते हुए अमेरिका पहुंचने की कोशिश करते हैं। इस रास्ते पर कई भारतीय फंस चुके हैं और अनेक मामलों में यातना व मौत की खबरें सामने आती रही हैं।

डोंकरों के हत्थे चढ़े दो युवकों के परिजनों से शिकायत मिली है कि डोंकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।- तरसेम चंद, थाना प्रभारी, सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें