फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की जान चली गई। जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ईयरफोन लगाकर रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए। जिससे उनकी मौत हुई। पांसरा फाटक के पास से ट्रेन की चपेट में आए युवक के शव की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के गांव शेखाहवना निवासी 25 वर्षीय अनुज कुमार के रूप में हुई। वहीं गांधीनगर फाटक से मिले शव की पहचान गांधीनगर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया।
विज्ञापन

रेलवे राजकीय पुलिस के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेन की चपेट में आने से गांधी नगर फाटक के पास एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच की। मृतक की गांधी नगर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। उसके पास से मोबाइल मिला था। जिससे उसकी पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि प्रदीप का एक वर्ष पहले एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से उसके हाथ में समस्या थी। वह काम नहीं कर पाता था। इस वजह से वह परेशान था। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या की है। वहीं, बताया जा रहा है कि वह ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आया। जिससे उसकी मौत हुई।
बोधराज ने बताया कि दूसरा हादसा जगाधरी- कलानौर के बीच पांसरा फाटक के पास हुआ। यहां भी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से मोबाइल मिला, जिससे उसके परिजन से संपर्क किया गया। मृतक की पहचान अनुज के रूप मेें हुई। मृतक खजूरी रोड स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। वह काम से छुट्टी कर रेलवे लाइनों के पास से घर की ओर जा रहा था। उसने कानों में ईयरफोन लगी हुई थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें