फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका में कार में आग लगने से जिंदा जले दो युवक

विज्ञापन
अमेरिका में कार में आग लगने से जिंदा जले दो युवक
विज्ञापन
- करनाल के कोयर गांव निवासी विशाल और कैथल के अरुण की ट्रक से टकराई कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया में विशाल और अरुण की जगुआर कार में ट्रक से टकराने के बाद आग लग गई जिससे दोनों दोस्त कार के अंदर जिंदा जल गए। 24 वर्षीय विशाल करनाल के कोयर गांव का रहने वाला था। वह तीन साल पहले डंकी मार्ग से अमेरिका गया था। जबकि कैथल के सिरसल गांव निवासी अरुण स्टडी वीजा पर कनाडा गया था, उसके बाद अमेरिका पहुंच गया। ये दोनों ट्रक चलाते थे। यह हादसा भारतीय समय के अनुसार सोमवार की रात को हुआ था। जबकि परिवार को हादसे की सूचना मंगलवार सुबह पांच बजे मिली। वीडियो में ट्रक से टक्कर लगने के बाद कार जलती दिखाई दे रही है।
मृतक विशाल के चचेरे भाई सुमित ने बताया कि रात को दोनों कार से कैलिफोर्निया के सेक्रामेंटो से अपने घर फ्रिजनों सिटी जा रहे थे तभी कार की रफ्तार तेज होने के कारण पलट गई फिर ट्रक से जा टकराई। सूचना पर कैलिफोर्निया पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। बाद में पहचान होने पर दोनों के जानकारों को सूचना दी गई। इसके बाद इनके घर पता लगा।
विज्ञापन


एक एकड़ जमीन बेचकर विदेश गया था विशाल
विशाल के पिता कर्म सिंह के पास पांच एकड़ जमीन थी। उसके पिता खेतीबाड़ी करते थे। लेकिन अब बीमार रहने के कारण उन्होंने चार एकड़ जमीन को ठेके पर दिया है। जबकि विशाल एक एकड़ जमीन बेचकर और करीब 15 लाख रुपये उधार लेकर डंकी मार्ग से अमेरिका गया था। सोमवार को छुट्टी के चलते वह अन्य दोस्त के पास गए थे। वहां से वापस आते समय हादसा हो गया। विशाल माता-पिता का इकलौता बेटा था।
शव भारत लाने की गुहार

कैथल निवासी अरुण के पिता बलबीर सिंह जांगड़ा ने बताया कि उन्होंने बेटे की विदेश जाने की जिद को देखते हुए अपनी मात्र एक एकड़ जमीन बेच दी थी और उसे कनाडा स्टडी वीजा पर भेजा। कनाडा से अमेरिका जाकर उसने बेहतर जीवन की शुरुआत की थी, लेकिन दो महीने बाद ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

बचपन में हो गई थी माता की मौत
विशाल जब 10 साल का था तो उसकी माता का निधन हो गया था। माता की मौत के बाद उसके मामा सुरेश उसे अपने साथ कैथल के गांव सिरसल ले गए। विशाल का पालन पोषण मामा ने किया और वहीं पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही विशाल की दोस्ती अरुण जांगड़ा के साथ हो गई थी। दोनों एक साथ रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें