फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो युवकों से मारपीट, गाड़ी से चुराए पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-12 में क्रिकेट खेल रहे करीब 20 युवकों ने थार गाड़ी में सवार दो युवकों से मारपीट कर पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। फूसगढ़ निवासी सुमित लाठर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका दोस्त विपुल शर्मा निवासी सेक्टर-नौ अपनी थार गाड़ी में बैठकर घर से सेक्टर-12 करनाल आ रहे थे। जब वे दोनों सेक्टर-12 वकीलों वाली पार्किंग में पहुंचे तो वहां पर 20 युवक पार्किंग में क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान अचानक खेलते हुए उनकी बाॅल उसकी गाड़ी के शीशे पर लगी।
विज्ञापन

जब उसने विरोध जताया तो उक्त युवकों में से एक ने बैट उसकी गाड़ी के अगले शीशे पर मारा। जिससे गाड़ी का अगला शीश टूट गया। जैसे ही उसने शोर मचाया तो एक लड़के ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली फरार हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच उनमें से किसी एक लड़के ने गाड़ी में रखे पांच लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें