करनाल। लिफ्ट मांगने के बहाने एक बाइक सवार का बैग से पर्स चोरी कर लिया। भादसो गांव निवासी सुमित कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को वह सोहना की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी तो उसने बाइक रोक लिफ्ट दे दी। इस दौरान उसका बैग पीछे की तरफ टंगा हुआ था जिसमें से आरोपी ने पर्स चोरी कर लिया। उसके पर्स में डेबिट कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व सात हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद