फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पाइप लाइन बिछाने के दाैरान मिट्टी धंसी, दबने से दो मजदूरों की मौत

Thu, 19 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
घटनास्थल पर इक्कठे हुये लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। गांव सौंकड़ा के पास सिंचाई विभाग के निर्माण कार्य में लापरवाही ने मंगलवार को दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। सड़क किनारे मोटे पाइप बिछाने के लिए खोदे गए करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में अचानक मिट्टी धंसने से दो मजदूर रामपाल और आशाराम दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दोपहर के समय हुई। मजदूर गड्ढे में उतरकर पाइप फिटिंग का काम कर रहे थे। अचानक ढीली मिट्टी भरभराकर गिरी। दोनों मिट्टी में दब गए। काम कर रहे अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और राहत कार्य शुरू किया। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी माैत हो चुकी थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। न तो गड्ढे के चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा था और न ही चेतावनी संकेत बोर्ड लगाए गए थे। सड़क का किनारा भी कटा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही गड्ढे को जल्दबाजी में मिट्टी से भर दिया गया। पुलिस के अनुसार रामपाल और आशाराम अपने परिवारों का एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यदि निर्माण कार्य संबंधी लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की पहचान रामपाल निवासी गांव सांभी, नीलोखेड़ी और आसाराम निवासी गांव किरावड़, भिवानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें