फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो महिलाओं ने बुजुर्ग का थैला काट उड़ाई नकदी

Sat, 27 Jul 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पेंशन निकलवाने के लिए आए बुजुर्ग का थैला काट कर 20 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। इंद्री थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बदरपुर गांव इंद्री निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता देसराज पीएनबी ब्रांच में सुबह 11.30 बजे अपनी पेंशन निकलवाने गए थे। जब वे पेंशन निकालकर बैंक से बाहर निकल रहे थे तो दो अज्ञात महिलाओं ने उनका थैला चलते-चलते काट लिया और उसमें रखे हुए 20 हजार रुपये निकालकर मौके से फरार हो गई।
इसी दौरान उसे कुछ शक हुआ तो उसने अपना थैला चेक किया। थैला नीचे से कटा हुआ है और उसमें रुपये नहीं है। इसके बाद वे दोबारा से बैंक में गया और सीसीटीवी चेक करवाएं। फुटेज से पता चला कि बैंक के मुख्य द्वार के पास दो अज्ञात महिलाओं ने उसका थैला काटा और उसमें से 20 हजार रुपये निकालते ही मौके से फरार हो गई। आरोपी महिलाएं उसका बैंक में रुपये निकालने से पहले ही पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें