फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गगसीना गांव में बारिश से मकान की छत गिरी

Sat, 27 Jul 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। खंड के गगसीना गांव में एक व्यक्ति की मकान की छत बारिश के कारण गिर गई। गनीमत यह रही कि उसे समय परिवार का कोई भी व्यक्ति उसे मकान के अंदर नहीं था।
विज्ञापन

गगसीना निवासी भगवान दास ने बताया कि वह मजदूरी करता है। आर्थिक तंगी के कारण उसे पर मकान नहीं बन सका। चार बेटी और एक पुत्र होने के कारण परिवार का खर्च बड़ी मुश्किल से चलता है। वह शुक्रवार सुबह आठ बजे के लगभग काम पर जाने के लिए तैयार था। बच्चे स्कूल में चले गए थे।
इस दौरान मकान की छत गिर गई। गांव के रामनिवास, साहब सिंह, रामकुमार ,बजिंदर, कृष्ण ने बताया कि यह भगवान दास मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। सभी की मांग है कि ऐसे सभी गरीब व्यक्ति मकान बनाए जाए ताकि परिवार को छत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें