फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-13 व 13 एक्सटेंशन में दो नए नलकूप जनता को समर्पित

विज्ञापन
नलकूपों का शुभारम्भ करते हुए मेयर, विधायक, पार्षद समेत अन्य
विज्ञापन
सेक्टर-13 व 13 एक्सटेंशन में दो नए नलकूप जनता को समर्पित
विज्ञापन


विधायक जगमोहन आनंद व महापौर रेनू बाला गुप्ता ने किया लोकार्पण

करीब 37.48 लाख की लागत से हुआ निर्माण, हजारों घरों को होगी पर्याप्त जलापूर्ति


करनाल।
सेक्टर-13 व सेक्टर-13 एक्सटेंशन के लोगों के लिए पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने को लेकर शनिवार को दो नए नलकूपों का शुभारंभ किया गया। विधायक जगमोहन आनंद और महापौर रेनू बाला गुप्ता ने संयुक्त रूप से दोनों नलकूप जनता को समर्पित किए।

इन नलकूपों की स्थापना हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा कराई गई है। इस पर कुल 37 लाख 48 हजार रुपये की राशि खर्च हुई है। इनमें से एक नलकूप सेक्टर-13 के पार्क नंबर-7 में और दूसरा नलकूप सेक्टर-13 एक्सटेंशन में पानी की टंकी के पास स्थापित किया गया है। इनके शुरू होने से हजारों घरों तक स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि नए नलकूपों से सेक्टर वासियों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी का दुरुपयोग न करें और इसे व्यर्थ न बहाएं।

महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि हर घर नल से जल और हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना भाजपा सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि निगम लगातार जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

वार्ड 10 की पार्षद आशया कुमार ने कहा कि दोनों नलकूप लगने से वार्डवासियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने विधायक और महापौर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मनोनीत पार्षद गौरव नागपाल, कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, जिला महामंत्री मानव पूरी, वार्ड 10 के पूर्व पार्षद वीर विक्रम कुमार, पायल अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें