फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डिंगर माजरा-बरसत रोड पर राहजनी, दो ट्रैक्टर चालकों से लूटे तीन लाख रुपये

Mon, 17 Nov 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात डिंगर माजरा-बरसत रोड पर नकाबपोश चार बदमाशों ने दो ट्रैक्टर चालकों से पिस्तौल के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने तीन बार हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर जांच की लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों की तलाश में कई संभावित रूटों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी बेसक निवासी जुबेर और गुलजार ने बताया कि वे शनिवार रात करीब 12 बजे यमुनानगर से लकड़ी बेचकर अपने गांव लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग ट्रैक्टर चला रहे थे। उनके पास डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की नकदी थी। जुबेर ने बताया कि डिंगर माजरा रोड पर ब्रेकर पर ट्रैक्टर धीमा हो गया था। बदमाशों ने हवाई फायर किया तो डरकर उन्होंने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद एक बदमाश ने उनके चेहरे पर कंबल डाल दिया। धमकाया कि पहले इसको ही गोली मारनी पड़ेगी। बदमाशों ने जुबेर की जेब से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद एक और फायर किया और भाग गए।
कुछ ही देर बाद गुलजार से लूटपाट की गई। गुलजार उर्फ गुल्ला ने बताया कि उनसे आगे चल रहे जुबेर का उनके पास फोन आया था। वह फोन सुन ही रहे थे कि दो नकाबपोश बदमाश ट्रैक्टर के आगे आ गए। उनके रुकते ही एक राउंड फायर किया। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। बदमाशों ने उनसे भी डेढ़ लाख रुपये छीन लिए और मौके से भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से नहीं मिला कोई खोल



सूचना पर पहुंची पुलिस व सीआईए की टीम ने देर रात तक आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को घटनास्थल से गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर चालकों ने लूट और फायरिंग की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें