फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेट्रोल पंपों पर एक हजार से अधिक का तेल लेने पर ही लिया जाएगा दो हजार का नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में बदलने की बजाय पंपों पर 50 या 100 रुपये का तेल भरवाने को दे रहे दो हजार का नोट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दो हजार रुपये के नोट को बदलने की अवधि का बुधवार को दूसरा दिन था, बैंक शाखाओं में तो बदलने वालों की कोई खास भीड़ नहीं दिखी लेकिन अब दो हजार रुपये के नोट को खासकर पेट्रोल पंपों पर 100 या 50 रुपये का पेट्रोल भरवाकर चेंज कराने की होड़ लगी है। परिणाम ये है कि पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन को सभी पेट्रोल पंपों पर पत्रक छपवाकर चस्पा कराने पड़े है। साथ ही ये प्रतिबंध लगाना पड़ा कि दो हजार रुपये का नोट तभी लिया जाए, जब कम से कम 1000 रुपये या उससे अधिक का पेट्रोल भरवाया जाएगा।
भारत सरकार ने दो हजार रुपये के नोट को बदलने के लिए 23 मई से 30 सितंबर का समय दिया है। जैसी कि उम्मीद थी कि बड़े नोट को बदलने के लिए बैंक शाखाओं में भीड़ लग जाएगी, लेकिन ऐसा नजारा कहीं दिख नहीं रहा है। हालांकि जो 2000 रुपये के नोट बैंक में आ रहे हैं, उन्हें लोग अपने खातों में ही जमा करा रहे हैं। कुछ लोग ही नोट को बदलने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन जिन लोगों के पास 2000 के नोट हैं, वह स्वर्ण व चांदी के आभूषणों को खरीदने, गाड़ियों में पेट्रोल भरवाने आदि में प्रयोग कर रहे हैं। क्योंकि दो हजार रुपये का नोट फिलहाल लीगल टेंडर है, इसलिए बड़े दुकानदार या पेट्रोल पंप स्वामी उसे लेने से मना तो नहीं कर सकते लेकिन पेट्रोल पंपों पर इन नोटों की भरमार देखने को मिल रही है। सबसे खास बात तो ये है कि दो हजार का नोट पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए बल्कि नोट को छोटे नोटों में चेंज कराने के लिए 50 या 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के नाम पर दिया जा रहा है। जिससे पेट्रोल पंपों पर खुले रुपये (छोटे नोट) की कमी पड़ने लगी।
विज्ञापन

करनाल पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने इस समस्या से बचने के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर एक पत्रक चस्पा करा दिया है। जिसमें लिखा गया कि पेट्रोल पंप पर तभी दो हजार रुपये का नोट स्वीकार किया जाएगा, जब 1000 या उससे उससे अधिक का फ्यूल भरवाया जाएगा।
विज्ञापन


लोग दो हजार का नोट फ्यूल भरवाने के उद्देश्य से नहीं दे रहे बल्कि 50 या 100 रुपये का तेल लेने के बहाने उसे खुला कराने के उद्देश्य से दे रहे हैं। पिछले दिनों दो पेट्रोल पंप पर 30 से 35 हजार रुपये तक दो हजार रुपये के नोट ही आते थे लेकिन जब से केंद्र सरकार ने दो हजार के नोट को बदलने का एलान किया, तब से दो हजार के नोट लाखों में आने लगे हैं। इसलिए सभी पंपों पर हिदायतों के पत्रक चस्पा कराने पड़े हैं। अब एक हजार से दो हजार रुपये तक पेट्रोल या डीजल भरवाने पर ही दो हजार का नोट स्वीकार किया जाएगा।
- आरके कल्याण, प्रधान करनाल पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें