करनाल। स्मार्ट सिटी के सीईओ निशांत कुमार यादव ने गुरुवार को निर्माणाधीन कार्यो को शीघ्र पूरा कराने के लिए डा.मंगलसेन ऑडिटोरियम में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के ठेकेदारों के साथ निर्माण कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शहर में राजा कर्ण की दो प्रतिमाएं लगेंगी। कर्ण के दो स्वरूपों को दर्शाया जाएगा। अक में धनुर्धर कर्ण और दूसरा दानवीर कर्ण। यह दोनों प्रतिमाएं आगे कर्णनगरी की पहचान बनेंगी।
उसीईओ ने एनएच 44 पर स्थित 7 फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण के कार्य की समीक्षा में पाया कि तीन जगहों पर लगभग काम पूरा है।ं सेक्टर-6, निर्मल कुटिया और नमस्ते चौक जहां काम चल रहा है। सेक्टर-6 फ्लाईओवर के नीचे बॉलीवुड और हरियाणवी कलाकारों की पेंटिंग की गई है, जबकि निर्मल कुटिया के नीचे स्कल्पचर थीम को लिया गया है। ताऊ देवी लाल चौक पर प्लाजा का काम भी अंतिम चरण में है। एनडीआरआई के मुख्य गेट से लेकर बलड़ी बाईपास तक स्मार्ट रोड पर बनाए जा रहे कल्चरल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एनडीआरआई के दूसरे द्वार पर महाभारत के योद्धा कर्ण के दो प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इनमें से एक बनकर तैयार हो गई है। प्रतिमा में कर्ण के दो रूप दिखेंगे। एक धनुर्धारी और दूसरा दानवीर। इस कॉरिडोर पर वाल पेंटिंग की जा चुकी हैं।
गप्पू वाला बाग के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हॉकी फील्ड का काम प्रगति पर चल रहा है। टो-वाल का काम पूरा हो गया है। उन्होंने ठेकेदार को 31 जुलाई तक कार्य पूरा करने को कहा है। सेक्टर-12 में केसी 3 मॉल के पास खाली पड़ी जगह पर नाइट मार्केट के प्रोजेक्ट के लिए भी दो डिजाइन दिखाए। इसे बनाने का कार्य एक प्राइवेट वेंडर को दिया गया है, ताकि वह इससे कार्ट बनाकर दिखाए। कुंजपुरा रोड पर स्थित सभी रिटेल दुकानों के ऊपर एकरूपता के साइन बोर्ड लगाए जाने के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है। दुकानदारों को मैरून कलर पर सफेद लिखाई से दुकान का नाम लिखवाने को कहा गया है। वेस्टर्न जमुना कैनाल से जुड़े रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के ठेकेदार से अब तक हुए काम की जानकारी ली।