मोबाइल स्नैचिंग करने वाले बाइक सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को सरकारी गर्ल्स कॉलेज रेलवे रोड करनाल के समीप बाइक सवार दोनों युवकों ने एक मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। मोबाइल कैथल निवासी निशु से छीना था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच करते हुए उप निरीक्षक सुखपाल थाना सिविल लाइन करनाल व उनकी सहयोगी टीम द्वारा 4 अप्रैल को एक आरोपी कबीर निवासी सदर बाजार करनाल को काबू कर जेल भेजा था। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई थी। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी नवीन निवासी सदर बाजार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात का खुलासा किया गया। जिस पर टीम ने 29 अप्रैल को दूसरे आरोपी नवीन को आंबेडकर चौक करनाल से गिरफ्तार किया। वारदात में छीने गए मोबाइल को बरामद किया गया।