फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बकाया किराया नहीं देने पर दो दुकानें की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने किराया नहीं चुकाने वाले बकायेदार दुकानदारों की दुकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम के टीम ने शुक्रवार को गांव कंबोपुरा की दो दुकानों को सील कर दिया, जबकि तीसरा दुकान के किरायेदार द्वारा आंशिक भुगतान कर कुछ दिनों की मोहलत मांगी तो उसे तय समय के लिए छोड़ दिया गया। इन दुकानदारों पर करीब दस सालों से 21 लाख रुपया बकाया है। इसके साथ ही निगम ने कार्रवाई के लिए 15 और दुकानदारों की सूची तैयार कर ली है।
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अदिति शर्मा ने बताया कि किरायेदार दुकानदारों को कई बार चेतावनी दी गई लेकिन वह बकाया किराया जमा नहीं कर रहे थे। इसलिए उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू की गआ। प्रवर्तन दल में सचिव बल सिंह, किराया सहायक राम सिंह और पुलिस बल को शामिल किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि कार्रवाई में सर्वप्रथम मेरठ रोड पर स्थित कंबोपुरा गांव की दुकान संख्या 19 को सील किया गया। इस पर करीब छह लाख रुपये किराया बकाया है। इसी गांव की दुकान संख्या 22 को भी सील किया गया। इस पर करीब 10 लाख रुपये बकाया राशि है। इसके बाद करीब पांच लाख रुपये की बकायेदारी वाली दुकान संख्या-पांच को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई।
दुकानदार ने सीलिंग से बचने के लिए आंशिक भुगतान के रूप में नगर निगम में 50 हजार रुपये की रसीद कटवाई तथा इतनी ही राशि का चेक जमा करवाया। टीम द्वारा इस दुकानदार को शेष राशि जमा करवाने के लिए कुछ दिनों की मोहलत दी गई। अगर वह शेष राशि को समय पर जमा नहीं करवाता, तो संबंधित दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निगम का 15 दुकानों पर 40 लाख बकायासंयुक्त आयुक्त ने बताया कि करीब 15 बड़े बकायेदार दुकानों सूची तैयार की गई है। इन दुकानों पर करीब 40 लाख रुपये का किराया बकाया है। इसके अलावा निगम की ओर से 153 दुकानों को प्रथम नोटिस, 141 को द्वितीय तथा 68 को तृतीय नोटिस जारी किया गया था। इनमें से करीब 30 दुकानदारों ने आंशिक व पूर्ण भुगतान कर दिया है। यह दुकानें मेरठ रोड, कंबोपुरा, राम नगर, प्रेम नगर, कर्ण ताल मार्केट, रेलवे रोड तथा बस स्टैंड रोड आदि पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें