फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू से हुई थी नर्सिंग ऑफिसर की मौत

Sat, 07 Oct 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड की मेडिसिन अध्यक्ष नर्सिंग ऑफिसर ज्योति सचदेवा की मौत डेंगू से हुई थी। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट में कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी डेंगू बुलेटिन में मौत को शामिल कर लिया है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर ज्योति सचदेवा को वर्ष 2017 से वे हृदय रोग से ग्रस्त थी। जिसकी वो निरंतर दवा ले रही थी। ऐसे में डेंगू के कारण उनकी स्थिति एक दम से खराब हो गई। जिसका असर उनके हृदय की बीमारी पर पड़ा और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 4906 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। जिनमें 40 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 18 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ शुक्रवार को आठ व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए है। ऐसे में अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 246 पहुंच चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभी तक जिले के चार लाख 67 हजार 555 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिनमें अभी तक 5617 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने कुल 3048 मकान मालिकों को नोटिस थमाया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें