फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति खुली मिली दो दुकानों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने नियमों का उल्लंघन करने वाली दो दुकानों को सील कर दिया। नपा अधिकारियों के अनुसार कुछ दुकानदार होम डिलीवरी के बजाय दुकान पर ही सामान मुहैया करवा रहे थे। इसको लेकर नपा सचिव ने सुपरवाइजर प्रवीन की अध्यक्षता में टीम का गठन किया और स्थिति को जांचने के लिए शहर का दौरा किया तो कुछ दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए। इनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कुछ दुकानदार बिना अनुमति दुकान चला रहे थे। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप बेकरी और हकीम बूटा राम की पंसारी की दुकान को सील कर दिया। टीम में जयपाल, संजय, योगराज, विक्रम और विकास तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन

नपा सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दो दुकानों को सील किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें