फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गेहूं चोरी का प्रयास करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अनाज मंडी से गेहूं के कट्टे चोरी का प्रयास करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस तीसरे साथी की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गोपी वाली गामड़ी निवासी संदीप उर्फ संजीव और उसके भाई सुनील उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मंडियों में सब्जियां ले जाने का काम करते है। आरोपियों ने अपने रिश्तेदार के साथ गेहूं चोरी करने की योजना बनाई। तीनों आरोपी सब्जी मंडी में दुकान नंबर 303 के सामने बने शेड के नीचे पिकअप गाड़ी खड़ी करके गेहूं के कट्टे चोरी करने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने आरोपियों को देख लिया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ ठरी निवासी गुरबख्शीस सिंह ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया। तीसरे साथी ही तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें