फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किशोरी का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका

Fri, 16 Jun 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से थी लापता, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। रामनगर थाना क्षेत्र से करीब चार दिन पहले घर से लापता हुई किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में गांव बड़ौता में नहर में उतराता मिला। गांव वासियों की सूचना पर पुलिस ने शवपोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखवाया। परिजनों ने किशोरी के हाथ पर लिखे नाम और कपड़ों से उसकी गई। किशोरी की हत्या की गई या यह आत्महत्या है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
रामनगर थानाक्षेत्र निवासी महिला ने 13 जून को अपनी 15 वर्षीय बेटी के लापता होने का केस दर्ज कराया था। महिला ने पुलिस का दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटी हैं। उसकी 15 वर्षीय छोटी बेटी 12 जून रात करीब 8:30 बजे घर से सामान लेने के लिए गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं आई। वह पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के साथ आती-जाती थी।
विज्ञापन

घर से जाते वक्त किशोरी ने लाल रंग की टी-शर्ट और सफेद पजामा पहन रखा था। किशोरी की परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वीरवार दोपहर लोगों ने बड़ौता के पास यमुना नहर में उतराता मिला। जिसके बाद लोगाें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि किशोरी के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।
किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने की वजह से पुलिस को दुष्कर्म की आशंका हैं। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि युवती की हत्या कर शव नहर में फेंका गया या उसने आत्महत्या की है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पता चला कि नहर में किशोरी का शव मिला। परिजनों को बुलाकर मृतका की शिनाख्त कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जगबीर सिंह, एसएचओ, रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें