कोच के साथ खिलाडी हिमानी और तनिश। कोच
पानीपत। चौथी सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 28 से 31 मार्च को बहादुरगढ़ जिले के बीएसएम स्कूल में आयोजित की गई थी।
डाडोला गांव की खिलाड़ी हिमानी और जलमाना गांव के तनिष ने पहले भी जिला और राज्य स्तर पर कई पदक जीते हैं। हिमानी के पिता नरेश किसान हैं। वह खेलों के लिए पिछले तीन सालों से उनका हर संभव सहयोग कर रहे हैं। खिलाड़ी तनिष के पिता संदीप भी किसान हैं। दोनों खिलाड़ी आर्मी बॉक्सिंग अकादमी में कोच अजय और अमन की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं।
कोच अजय और अमन ने बताया कि खिलाड़ी हिमानी ने राज्य स्तर पर आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक और खिलाड़ी तनिष ने रजत पदक जीता है। दोनों खिलाड़ी पिछले तीन सालों से उनके पास लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास अकादमी में लगभग 30 से 40 खिलाड़ी रोजाना अभ्यास के लिए आते हैं। खिलाड़ी हिमानी और तनिष ने बताया कि कोच के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। साथ ही वह आगे भी मेहनत कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।
कोच के साथ खिलाडी हिमानी और तनिश। कोच